मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: संगम विहार में 40 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: संगम विहार में 40 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कुछ लोगों ने बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

शुरुआती जानकारी सामने आई कि संगम विहार में गली नंबर-16, शिव मंदिर के पीछे एक व्यक्ति को गोली मारी गई। लगातार कई राउंड फायर के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। गोली लगने के बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 40 साल थी, जो एच ब्लॉक रहने वाला था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी मृतक के परिवार का ही सदस्य बताया गया है।

स्थानीय व्यक्ति ने आईएएनएस को बताया कि वह कबाड़े में से कुछ कीलें निकाल रहे थे। इसी दौरान, एक युवक आया और उनके औजार छीनने लगे। जब उन्होंने मना किया तो युवक ने जबरदस्ती की। तभी पास के व्यक्ति ने बचाव करने की कोशिश की और इसी दौरान गोली मार दी गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों (आरोपी और मृतक) एक ही परिवार के हैं। दोनों में पहले लड़ाई झगड़ा हुआ था। उसी में गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि 4-5 राउंड फायरिंग की गई थी। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि अपना पारिवारिक मामला बताते हुए उन्होंने इस विवाद में अन्य लोगों को दखल देने से मना किया था।

फिलहाल, पुलिस पारिवारिक रंजिश को हत्या की वजह मान रही है। अधिकारियों ने कहा कि हत्या की घटना को लेकर हर एंगल की जांच शुरू की गई है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें