मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजने के लिये दिल्ली पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसी क्रम में दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशंस सेल ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।जांच में पता चला है कि पकड़े गए बांग्लादेशी पिछले दो वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। पकड़े गए लोगों में तीन पुरुष, एक महिला और एक 40 दिन का शिशु शामिल हैं। सभी के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इन लोगों के पास बांग्लादेशी पहचान पत्र की फोटोकॉपी बरामद हुई।दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशियों की पहचान उकील अमीन (45), अब्दुल रहीम (27), मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम (25), जिम्मू खातून (20) और नवजात मोहम्मद जाकिर (40 दिन) के रूप में हुई है। सभी मूल रूप से बांग्लादेश के ढाका और कुरीग्राम जिलों के निवासी हैं। डीसीपी के अनुसार पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे वर्ष 2023 में अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गए थे और बिहार के गया जिले में एक ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहे थे। हाल ही में उन्हें वहां से हटा दिया गया। जिसके बाद ये दिल्ली पहुंचे और मजदूरी की तलाश में भटक रहे थे। इधर जिले कीऑपरेशंस सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली कैंट क्षेत्र में कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिक घूम रहे हैं। इस सूचना पर एसआई वेद प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांचों को मौके पर रोका और उनकी पहचान पूछी। वैध दस्तावेज न होने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने अवैध प्रवेश की बात स्वीकार की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें