मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

रक्षा मंत्री राजनाथ 21 सितंबर को आएंगे झारखंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रक्षा मंत्री राजनाथ 21 सितंबर को आएंगे झारखंड

रांची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हजारीबाग प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को करेंगे। वे सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से रांची आएंगे। वहां से ईटखोरी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वहां से ईटखोरी हाई स्कूल मैदान के लिए रवाना होंगे।राजनाथ 11:00 बजे परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। वे दाे बजे गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी स्थित बंशीधर मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद नगर उंटारी के सिंचाई विभाग मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी रहेंगे।केशव प्रसाद मौर्य 21 को झुमरी तिलैया और गढ़वा में करेंगे सभाउत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 21 सितंबर को हजारीबाग प्रमंडल परिवर्तन यात्रा के तहत 11:00 बजे से झुमरी तिलैया के ब्लॉक मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर राकेश प्रसाद, शिवेंद्र नारायण सिंह और अनूप जोशी भी मौजूद रहेंगे। मौर्य पलामू प्रमंडल परिवर्तन यात्रा के तहत रंका के हाई स्कूल मैदान में दोपहर 2:30 बजे से आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रंका में पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक भानु प्रताप शाही, गढ़वा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो भी मौजूद रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें