मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के उमरिया में किया ब्रह्मा परियोजना का भूमिपूजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के उमरिया में किया ब्रह्मा परियोजना का भूमिपूजन

भोपाल/रायसेन। मध्‍य प्रदेश में रायसेन जिले के उमरिया गांव के दशहरा मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को ब्रह्मा परियोजना का भूमिपूजन किया। 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1800 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) से भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा आदि जिले तो लाभान्वित होंगे ही, इन जिलों के तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र का केंद्र बनने के लिए जो गुण चाहिए, वो मध्य प्रदेश के पास है। सभी संसाधन यहां मौजूद हैं। मध्य प्रदेश पूरे हिंदुस्तान में देश के हृदय प्रदेश के रूप में जाना जाता है। आज 1800 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना का भूमिपूजन यहां हुआ है। इसके निर्माण के बाद 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। आगे भी रक्षा क्षेत्र के माध्यम से जो भी हो सकेगा, मैं सदैव तैयार रहूंगा।उन्‍होंने कहा कि यहां रेल डिब्बों का निर्माण तो होगा ही, रेलवे के अलग-अलग उत्पाद भी बनाए जाएंगे। दो साल के भीतर इसका काम पूरा हो जाएगा। इससे आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा। देशभर की सभी तेज गति वाली ट्रेनों में मध्य प्रदेश में बनने वाले रेलवे कोच लगेंगे।राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था आज दुनियाभर में सबसे तेज गति करीब साढ़े 6 फीसदी की दर से बढ़ रही है। उद्योग धंधों के मामलों में मध्य प्रदेश भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 30 लाख करोड़ से अधिक का निवेश मध्‍य प्रदेश को मिला है। मध्य प्रदेश सरकार ने 18 हजार हेक्टेयर का भूमि बैंक तैयार किए हैं। कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधा भी मुहैया कराई गई है।कार्यक्रम में मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रभारी नारायण सिंह पंवार, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें