मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

दीपावली का यूनेस्को की धरोहर में शामिल होना हर भारतीय के लिए गौरव : रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दीपावली का यूनेस्को की धरोहर में शामिल होना हर भारतीय के लिए गौरव : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रकाश के उत्सव दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किए जाने को प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि हमारी हजारों वर्ष पुरानी सनातन परंपराओं की दिव्यता और सार्वभौमिकता को सर्वोच्च वैश्विक मंच पर मान्यता मिली है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान दीपावली के प्रकाश, सद्भाव और मर्यादा जैसे शाश्वत मूल्यों की वैश्विक स्वीकृति का प्रतीक है। दीपावली केवल एक उत्सव नहीं, अपितु वह आध्यात्मिक आलोक है जो सदियों से मानवता को सत्य, आशा और नैतिकता के पथ पर अग्रसर करता आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस ऐतिहासिक निर्णय का पूरे हर्ष के साथ स्वागत करती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकास भी, विरासत भी' के संकल्प को यह उपलब्धि और सशक्त बनाती है। योग, कुंभ, दुर्गा पूजा और गरबा जैसी हमारी सांस्कृतिक धरोहरों के बाद अब दीपावली को मिली यह वैश्विक मान्यता हमारी सांस्कृतिक यात्रा को और उज्ज्वल करती है। उन्होने यूनेस्को और हर उस परिवार, कारीगर और भक्त के प्रति कृतज्ञता, जिन्होंने प्रेम और निरंतरता के साथ इस परंपरा का पोषण किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें