मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:32 · नई दिल्ली संस्करण

70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, 21581 अभ्यर्थी सफल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, 21581 अभ्यर्थी सफल

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने गुरुवार को एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में 21 हजार 581 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और आगामी लिखित परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।यह परीक्षा 912 केंद्रों पर 13 दिसंबर को परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें कुल तीन लाख 28 हजार 990 अभ्यर्थियों ने पीटी की परीक्षा दी थी। पटना के बापू परीक्षा केन्द्र का एग्जाम रद्द हो गया था। इसके बाद 22 केंद्रों पर 4 जनवरी को एक सेंटर का री-एग्जाम हुआ था। कथित पेपर लीक का आरोप लगाते हुए परीक्षा को रद्द करने मांग की गयी थी लेकिन परीक्षा का परिणाम पहले की तरह 45 दिन के भीतर घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशल वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।इस परीक्षा काे रद्द कराने काे लेकर अभी भी छात्रों का एक गुट आंदोलन कर रहा है। छात्रों के समर्थन में राजनीतिक दलों के नेता भी उतरे और सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। तेजस्वी यादव से लेकर पप्पू यादव, प्रशांत किशोर के अलावे विभिन्न दलों के नेताओं ने परीक्षा को रद्द कराने की पुरजोर कोशिश की लेकिन उनकी एक न चली और आखिरकार बीपीएससी ने परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें