मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

सीतामढ़ी में ‘सीतापुरम’ बनाने का फैसला, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीतामढ़ी में ‘सीतापुरम’ बनाने का फैसला, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

सीतामढ़ी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को जानकी नवमी के अवसर पर मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम पहुंचे। यहां उन्होंने सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

सीतामढ़ी महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हजारों वर्ष पहले इस क्षेत्र में अकाल पड़ा था। उस समय माता जानकी का जन्म हुआ और फिर बारिश हुई। पिछले दिनों जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भव्य मंदिर के शिलान्यास के समय पहुंचे थे, वे यहां जितना समय रहे उतनी देर बारिश होती रही।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मां सीता की जन्मस्थली को पूर्ण रूप से विकसित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमने यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की है ।

बैठक में हमने साफ निर्देश दिया है कि 31 दिसंबर 2028 तक मां सीता मंदिर का काम पूरा किया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि इस इलाके को सीतापुरम बनाएंगे। आप सब को यह जानकर खुशी होगी कि हमने पहली कैबिनेट की बैठक में सीतापुरम बनाने का निर्णय लिया। यह पूरा इलाका विकसित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां जानकी से जुड़े स्थानों को इस जगह से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं। हमारी इच्छा है कि कोई भी व्यक्ति यहां आए तो वह कम से कम तीन दिनों तक यहां घूमे। इस इलाके का भ्रमण करे, रिसर्च करे।

उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि यहां बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम भी मां सीता के नाम पर होगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार बदल चुका है। नीतीश कुमार ने बिहार को विकास के रास्ते पर ले आए हैं, अब इसे आगे बढ़ाना है। बिहार को विकसित के साथ समृद्ध बनाना है। माता जानकी की कृपा से बिहार सदैव सुख, समृद्धि और शांति के पथ पर अग्रसर रहे, यही कामना है।

सीएम ने पुनौरा धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर उन्होंने पुनौरा धाम परिसर कुंड में जलाभिषेक और आरती भी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें