मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

एनएच-27 के किनारे मिला सिर कटा लाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया।फारबिसगंज एनएच-27 के किनारे गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा और अररिया पुलिस अधीक्षक अमित रंजन घटनास्थल पर एफएसएल की टीम के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दिया। फारबिसगंज थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का जल्द खुलासा करने का निर्देश भी दिया। हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो पायी है।मौके पर पहुँचे अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का सर कटा हुआ शव मिला है एफएसएल के टीम के द्वारा जांच की जा रही है।फारबिसगंज थाना अध्यक्ष ने इस संदर्भ में बताया है कि अज्ञात व्यक्ति का सर कटा है और उसके दाएं बांह पर बाज और ओम का गोदना किया हुआ है। साथ ही बाएं हाथ के उंगली में एक कछुआ और लोहे का अंगूठी है। शव की स्थिति को देखने से ऐसा लगता है कि हत्या कहीं और कर के शव को यहां फेंका गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें