मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

फारबिसगंज/अररिया। जिला उर्दू भाषा कोषांग, अररिया के तत्वावधान में टॉउन हॉल अररिया में आज उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगित का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अररिया श्री वसीम अहमद एवं उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्ग समूहों में किया गया। मैट्रिक समकक्ष वर्ग समूह में कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें उजमा पिता मुसव्विर ने प्रथम, मिश्बा सानिया, सालिहा एवं गुफरान ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवं शीरीन आरजू, उकाब सानिया, सानिया परवीन एवं नदीम अख्तर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इण्टर समकक्ष वर्ग समूह में 37 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें से शकीब अंसारी ने प्रथम, साईमा, अहमद अली एवं रौनक परवीन ने संयुक्त रूप से द्वीतीय एवं नादिया शहिन, रोजी परवीन, चमन आरा एवं मेहर परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।स्नातक समकक्षवर्ग समूह में कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें से मो० इन्तेखाब आलम ने प्रथम, गुलाम नबी, मुन्तमिर आलम एवं मो० दिलजान ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवं आलिया फिरदौस, दानिश आतम, मेहनाज खातून एवं कहकशा परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके पुरस्कार राशि उनके बैंक अकाउन्ट मे हस्तानान्तरित किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें