मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

राजगीर मलमास मेला में झुला से गिरकर युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगीर मलमास मेला में झुला से गिरकर युवक की मौत

नालंदा, बिहारशरीफ। नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित मलमास मेला में सोमवार की देर रात्रि झुला पर से गिरकर एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई।मृतक की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के बिकु गांव निवासी बिपीन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है।घटना को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि राजगीर मलमास मेला में सुनामी झुला पर युवक सेल्फी ले रहा था, इसी दौरान उसका लगा हुआ सीट बेल्ट टूट गया जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 50 फिट उपर से जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर जाकर घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भर्ती कराया जहां हालात गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे विम्स पावापुरी अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उक्त युवक की मौत हो गई।मंगलवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, साथ हादसे की गंभीरता को लेते हुए अनुमंडलीय पुलिस अधीक्षक ने झुला संचालक पर एक मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। वहीं अन्य जगहों पर लगा झुला को तत्काल बंद करा दिया गया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब तक झुला संचालन का प्रमाणपत्र नहीं दिखाया जायेगी तब तक झुला बंद रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें