मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

मछली लूट के आगे मौत बेबस, बिहार की घटना ने समाज को किया बेनकाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मछली लूट के आगे मौत बेबस, बिहार की घटना ने समाज को किया बेनकाब

बिहार के सीतामढ़ी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुपरी थाना क्षेत्र के झझी-हट गांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान रितेश कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो संतोष दास का पुत्र था। रितेश रोज की तरह सुबह कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी सुबह साबित होगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मछली लदे एक पिकअप वाहन ने तेज रफ्तार में रितेश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि, इस घटना के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उसने समाज की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया।

एक तरफ सड़क किनारे छात्र का शव पड़ा था और परिवार गहरे सदमे में था, वहीं दूसरी ओर लोगों की भीड़ पिकअप वाहन से सड़क पर बिखरी मछलियों को लूटने में जुट गई। कोई बोरी भरता दिखा तो कोई हाथों में मछलियां समेटकर भागता नजर आया। किसी ने एंबुलेंस बुलाने या बच्चे की मदद करने की कोशिश तक नहीं की।

घटना की सूचना मिलते ही पुपरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें