मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत

भागलपुर। जहरीला पदार्थ खा लेने के बाद मायागंज अस्पताल में इलाजरत किशोरी की बुधवार अहले सुबह होते हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका तीन बहनों और एक छोटे भाई में सबसे बड़ी थी और 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी।किशोरी बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि बीते 19 मई को घर के सभी सदस्य मकई काटने खेत गए हुए थे, जबकि किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके पेट में दर्द हुआ। उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ पेट दर्द की दवा समझकर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जब परिजन घर लौटे तो पूछताछ में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाने की बात बतायी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन जहरीले पदार्थ का असर शरीर में तेजी से फैल चुका था। घटना के बाद से अस्पताल परिसर में परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें