मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

दीपावली के बाद सड़कों पर लगे कचरें के ढेर, निगम कचरा प्रबंधन में फेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दीपावली के बाद सड़कों पर लगे कचरें के ढेर, निगम कचरा प्रबंधन में फेल

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील के सतलाना ग्राम पंचाचत समिति के एक सदस्य पर मंगलवार की रात को अज्ञात लोगों ने हमला किया। जानलेवा हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे देर रात मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया। हमले का कारण पता नहीं चला है, मगर बताया जाता है कि शराब ठेका अवैध रूप से संचालित हो रहा है। रातों रात ठेका भी खाली करने की बात सामने आई। इधर घटना के विरोध में सतलाना गांव के लोगों ने पहले सामुदायिक भवन में बैठक की और फिर लूणी थाने के बाहर जमा होकर धरना दिया। हमलावर हाथ नहीं लगे है।जानकारी के मुताबिक लूणी के सतलाना गांव में मंगलवार की रात में शराब ठेेके के नजदीक पंचायत समिति सदस्य प्रकाश सागर उर्फ पिंटू सागर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे पहले लूणी अस्पताल उसके बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। प्रकाश सागर फिलहाल अस्पताल मेें उपचाराधीन है। इधर समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ्रआज सुबह सामुदायिक भवन में बैठक कर आरोपियों की मांग को लेकर बाद में लूणी थाने के बाहर धरना दिया। समाज के लोगों का कहना है कि शराब ठेका अवैध रूप से चल रहा है। घटना के बाद रात में ही शराब ठेका खाली कर शराब को अन्यत्र शिफ्ट करने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें