बिहार के मजदूरों पर तमिलनाडु में जान लेवा हमला, सीएम-डिप्टी सीएम से लगायी गुहार
बिहार के मजदूरों पर तमिलनाडु में जान लेवा हमला, सीएम-डिप्टी सीएम से लगायी गुहारपटना, 02 मार्च । तमिलनाडु में हिन्दी भाषी मजदूरों पर जानलेवा हमला लगातार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा धारदार हथियार से मजदूरों पर हमला किया जा रहा है। इस हमले में करीब 4 दर्जन मजदूरों के घायल होने की सूचना है। जिसमें बिहार के मजदूर भी शामिल हैं। बिहार के मजूदरों ने सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम से इस बाबत गुहार लगायी है।बिहार में नवादा जिले के कौआकोल इलाके के रहने वाले लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई है। हमले से बिहारी मजदूर काफी डरे सहमे हैं। हमले का फोटो अब सामने आया है। हमले से जुड़ी कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।वहां काम करने वाले मजदूर काफी दहशत में हैं।सोमवार को बिहार के जमुई जिले के रहने वाले दो भाईयों पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिसमें एक की मौत हो चुकी है दूसरा घायल है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक मजदूर की पहचान जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धधोर गांव निवासी पवन कुमार के रूप में की गई। घायल की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है।मजदूर अब अपने-अपने घर लौट रहे हैं। नवादा, लखीसराय, गया, जमुई, भागलपुर, पटना, नालंदा, मधुबनी, दरभंगा सहित बिहार के कई जिलों में रहने वाले बड़ी तादाद में लोग तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं।





