मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क किनारे मिला युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क किनारे मिला युवक का शव

नई दिल्ली, । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर बस स्टॉप के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान श्याम कॉलोनी फरीदाबाद निवासी मकबूल अकराम (20) के रूप में हुई है। फिलहाल बदरपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।दक्षिण-पूर्वी जिले के डीसीपी हेमंत तिवारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 4:35 बजे बदरपुर सब-डिवीजन की गश्ती टीम जब मथुरा रोड पर गश्त कर रही थी, तब बस स्टैंड नंबर 5, 433 के पास एक युवक सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था। पुलिस टीम ने तुरंत इस संबंध में कंट्रोल रूम और थाना बदरपुर के ड्यूटी ऑफिसर को सूचना दी। पुलिस टीम ने पीसीआर की मदद से युवक को नजदीक के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी के अनुसार पुलिस ने क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की जांच एवं फोटोग्राफी कराई। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें