मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव

झुंझुनू। जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के धींधवा आथुना गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार रात मोबाइल आने के बाद घर से निकला युवक गुरुवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॅार्च्यूरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गांव के बाहर से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पिलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। कुछ ही देर में पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त धींधवा आथुना निवासी छोटू मेघवाल के रूप में की। पुलिस और परिजनों के अनुसार मृतक छोटू मेघवाल बुधवार रात करीब 11 बजे अपने मोबाइल पर एक कॉल आने के बाद घर से बाहर चला गया था। देर रात तक वापस न लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर युवक की तलाश भी की लेकिन उसकी कोई सूचना उन्हें नहीं मिल पाई।

पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि धींधवा आथुना गांव में युवक की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। पुलिस मौके पर साक्ष्यों के साथ तकनीकी पहलुओं के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव पर सामान्य सड़क हादसे जैसे गंभीर घाव नहीं थे जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। थाना पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल, अंतिम लोकेशन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मृतक शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे थे। पुलिस ने शीघ्र ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें