मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

आज दिल्ली से पटना लाया जाएगा दिवंगत सुशील मोदी का पार्थिव शरीर गुलबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आज दिल्ली से पटना लाया जाएगा दिवंगत सुशील मोदी का पार्थिव शरीर   गुलबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

आज दिल्ली से पटना लाया जाएगा दिवंगत सुशील मोदी का पार्थिव शरीर

गुलबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

पटना।बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन से बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर है। बीते कुछ समय से गले की कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय सुशील कुमार मोदी का निधन सोमवार की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गई। सुशील मोदी के निधन पर पीएम मोदी से लेकर सीएम नीतीश और विपक्ष के तमाम नेताओं ने शोक जताया है।जानकारी के मुताबिक, दिवंगत सुशील मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को राजेन्द्र नगर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके अंतिम संस्कार में पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है।सुशील मोदी के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव समेत पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया है और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।बता दें कि सुशील मोदी पिछले सात महीने से गले की दर्द से परेशान थे। जांच के दौरान उन्हें गले की कैंसर की जानकारी मिली। इसके बाद उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। इसी साल तीन अप्रैल को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए थे और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से बिहार की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें