मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

2021 रीट परीक्षा घोटाला : दो मुख्य सूत्रधार महिलाएं गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

जोधपुर। जोधपुर रेंज पुलिस ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) परीक्षा घोटाला 2021 की मुख्य सूत्रधार दो महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्हें बड़े नाटकीय ढंग से पकड़ा गया। रेंज पुलिस की साइक्लोनर टीम ने ऑपरेशन बैच वार्मर्स अभियान चलाया और दोनों महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित हो रखा था।पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा मे वांडित भवंरी व संगीता को पकड़ा गया है। भवंरी पत्नी हेमाराम को महाराष्ट्र के पुणे के वेटल इलाके से और संगीता पुत्री सुखराम को सांचौर से पकड़ा जा सका है। दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था तथा दोनों लगभग तीन साल से फरार चल रही थी।आईजी विकास कुमार के अनुसार 2021 में होने वाले रीट परीक्षा में धांधली की मुख्य सूत्रधार होने के कारण इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस घोटाले के सूत्रधारों की कड़ी बहुचर्चित उपनिरीक्षक परीक्षा भर्ती घोटाले में भी जुड़े रहे है। वृन्दावन में पुजारिन बनने का स्वांग रचकर फरारी काट रही छम्मी विश्नोई भी इस प्रकरण की मुख्य सूत्रधार रही है। साइक्लोनर टीम ने लगभग तीन महीने पहले ही 75 हजार की इनामी छम्मी विश्नोई को वृन्दावन से गिरफ्तार किया था।पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि आरोपित छम्मी विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद गहन पूछताछ से संगीता और भंवरी के फरारी के ठिकानों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इस पर साईक्लोनर टीम ने ऑपरेशन बैंच वार्मर्स चलाकर इनको पकडऩे की मुहिम छेड़ी। महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर भंवरी की लोकेशन पुणे तथा संगीता की लोकेशन सांचौर इलाके में मिलने पर दो टीमें इनकी टोह लेने के लिए भेजी गई। पुणे गई टीम ने गली-गली छानकर पुणे के वेटल इलाके में भंवरी के ठिकाने की पड़ताल कर ली। बाद में किराये पर मकान लेने के नाम पर गायकवाड नगर के ड्रीम होम अपार्टमेन्ट में किचेन डेकाेर चलाने वाले के यहां भंवरी की पहचान में सफलता मिली। फिर पुणे पुलिस की सहायता से दबिश देकर भंवरी को दस्तयाब किया गया। पुणे की अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर साईक्लोनर टीम जोधपुर वापिस आई है।वहीं संगीता की तलाश में दूसरी टीम सांचौर के हर बाजार में ढूंढती घूमती रही। शातिर संगीता को पुलिस की भनक लग गयी और वह आनन-फानन में निजी बस में सवार होकर भाग निकली। साईक्लोनर टीम ने बस का पीछा करती रही। फिर वह टीम को चकमा देने के लिए रास्ते में उतर कर प्राइवेट जीप में सवार हो गई। विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से रास्ते में सांचौर से गुडामालानी के मध्य मार्ग में उस साधन की पहचान एक जीप के रूप में हुई जिसमें उसके होने का अंदेशा गहरा गया। टीम द्वारा रामजीकी गोल फांटा से गुडामालानी के मध्य मार्ग पर थाना गुडामालानी की टीम के संयुक्त अथक प्रयासों से संगीता को पकड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें