मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः दो दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव, जांच शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः दो दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव, जांच शुरु

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नेवज नदी के समीप नाले में 35 वर्षीय युवक का शव मिला, जो पिछले दो दिन से गायब था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार नेवज नदी के समीप नाले में सज्जनसिंह (35)पुत्र कमलसिंह राजपूत निवासी हालूहेड़ीकला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।परिजनों का कहना है वह मंगलवार सुबह शौंच जाने का बोलकर घर से निकला था, दो दिनों तक परिजनों ने आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारी में तलाश किया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नाले के समीप शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है युवक को मिर्गी की बीमारी थी, आशंका जताई गई है कि दौरा आने से वह पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों का कहना है कि मृतक की छोटी-छोटी तीन बेटियां है और परिवार की जिम्मेदारी उसी पर निर्भर थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। युवक किन हालातों में नाले में गिरा और उसकी मौत कैसी हुई,इसका वास्तविक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लग सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें