मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः रेल पटरी पर तीन हिस्सों में मिला युवती का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः रेल पटरी पर तीन हिस्सों में मिला युवती का शव

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रुठियाई-मक्सी ट्रेन रुट पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम कचनारिया आइटीआई काॅलेज के नजदीक सोमवार की रात रेल पटरी पर 22 युवती का शव तीन हिस्सों में मिला। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।पुलिस के अनुसार, बीती रात ग्राम कचनारिया में आइटीआई काॅलेज के सामने रेल पर पटरी पर तीन हिस्सों में युवती का शव मिला, जिसकी पहचान टीना (22) पुत्री हरिनारायण दांगी निवासी पड़ोनिया के रुप में हुई। एएसआई गुलाबसिंह धाकड़ का कहना है कि पचोर से ब्यावरा तरफ जा रही ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस के लोको पायलट ने स्टेशन पर सूचना दी कि ग्राम कचनारिया स्थित आइटीआई के सामने कोई युवती इंजन के सामने कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क्षत-विक्षप्त हालत में तीन हिस्सों में पाया, जिस स्थान पर युवती ट्रेन के आगे कूदी थी, उससे करीब 300 मीटर की दूरी पर जाकर उसका सिर मिला, जबकि पैर गायब थे। परिजनों का कहना है कि वह बीटीआई का कोर्स कर रही थी, देर शाम वह बिना बताए निकल गई। युवती ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक पता नहीं लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें