मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : नदी की रेत में दबा मिला शव, मौत के कारणों पर संदेह, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर : नदी की रेत में दबा मिला शव, मौत के कारणों पर संदेह, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर। जिले में शुक्रवार को सेंदुर नदी के किनारे रेत के नीचे दबा अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति और उसे छिपाने के तरीके को देखते हुए मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।जानकारी अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटान पारा स्थित सेंदुर नदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नदी किनारे रेत के नीचे दबा एक शव देखा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।शव की हालत को देखते हुए प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि शव को पहचान छुपाने के उद्देश्य से रेत के नीचे दबाया गया होगा। इसी आधार पर पुलिस इस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।इस पूरे मामले में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक भापेंद्र साहू ने बताया कि अज्ञात शव मिलने पर मर्ग कायम कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।अज्ञात शव मिलने की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई जल्द सामने लाई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें