मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

होटल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
होटल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी मोहित गर्ग (26) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 9:30 बजे न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि होटल फ्लोरिश, दूसरी पुश्ता स्थित एक कमरे में युवक बेहोश पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक की पहचान मोहित गर्ग के रूप में की। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है।पुलिस अधिकारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक ने होटल का कमरा बुक कर अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल पुलिस मृतक के दाेस्ताें से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें