मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरे दिन मिले नदी से निकाले दोनों किशोर के शव, एक किलोमीटर दूर तक बह कर गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चित्तौड़गढ़। जिले के निंबाड़ा उपखंड क्षेत्र में आने वाले चरलिया ब्राह्मण गांव में दो दिन पूर्व शनिवार को नदी में बहे दोनों ही किशोर के शव सोमवार सुबह मिल गए। नदी में दो दिन से तलाशी अभियान जारी था। जहां से दोनों किशोर बहे वहां से करीब एक किलोमीटर आगे दोनों के शव मिले दिखाई दिए। शव स्वत: ही सतह पर आ गए। सिविल डिफेंस चित्तौड़गढ़ की टीम ने दोनों के शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर ग्रामीण व पुलिस में मौके पर पहुंची है। दोनों के शव को निंबाहेड़ा चिकित्सालय पर पहुंचाए हैं, ज पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।जानकारी में सामने आया कि निंबाहेड़ा उपखंड क्षेत्र से होकर बह रही कदमाली नदी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे कुछ किशोर नहा रहे थे। इसी दौरान मध्यप्रदेश में हुई बरसात के कारण नदी का बहाव अचानक तेज हो गया। कुछ किशोर तो समय रहते नदी से बाहर निकल गए। लेकिन निम्बाहेड़ा नगर क्षेत्र निवासी अंकित माली पुत्र कन्हैयालाल माली एवं चिंटू पुत्र बाबूलाल भील बाहर नहीं निकल पाए। इससे यह दोनों किशोर नदी के बीच पानी में ही फंस गए। बहाव तेज हुआ तो किशोर बह गए। इसकी जानकारी मिलने पर चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस की टीम 25 मिनट में ही मौके पर पहुंच गई। सिविल डिफेंस की टीम ने तलाशी ली लेकिन शव नहीं मिले। ऐसे में राज्य आपदा प्रबंधन की टीम को भी बुलाया गया। दो दिन तक दोनों टीम लगातार तलाशी लेती रही। लेकिन किशोर के शव नहीं मिले थे। ऐसे में रविवार को अंधेरा होने के बाद अभियान रोक दिया। वहीं सोमवार सुबह करीब 8 बजे दोनों ही किशोर के शव नदी में तैरते दिखाई दिए। इस पर सिविल डिफेंस की टीम ने दोनों ही के शव को बाहर निकाला। बताया गया कि किशोर के शव करीब एक किलोमीटर आगे मिले। वहीं दोनों शव में दूरी करीब 100 मीटर की थी। इधर, किशोर के नदी में बहने के बाद दो दिन से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इनके शव को निंबाहेड़ा चिकित्सालय ले गए, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई जा रही है। दोनों के शव मिलने के बाद बचाव दल और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। मौके पर सिविल डिफेंस से राजकुमार भोई, कैलाशचन्द्र वैष्णव, रतनलाल भोई, रामलाल भोई, मुकेश भोई, नारायण कीर, रतनलाल भोई, भैरूलाल भोई आदि की टीम बचाव के लिए पहुंची

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें