मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

गोरखा वाहिनी-सह-अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र की स्थायी स्थापना के लिए 30 एकड़ भूमि के भू-अर्जन को स्वीकृति:सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोरखा वाहिनी-सह-अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र की स्थायी स्थापना के लिए 30 एकड़ भूमि के भू-अर्जन को स्वीकृति:सम्राट चौधरी

पटना।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 (गोरखा वाहिनी)-सह-अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र की स्थायी स्थापना एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए पटना जिले के नौबतपुर अंचल अंतर्गत मौजा-चर्रा में 30 एकड़ भूमि के भू-अर्जन की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।सम्राट चौधरी ने गुरुवार को यहां कहा कि इस योजना के चालीस करोड़ चौवन लाख इकतालीस हजार अड़तीस रुपये की राशि निर्धारित किया गया है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिन्हित भूमि नौबतपुर मुख्यालय से लगभग 6.5 किलोमीटर की दूरी पर तथा बिहटा–सरमेरा मार्ग से सटी हुई है, जो रणनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त है।उन्होंने कहा कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, गोरखा वाहिनी राज्य पुलिस बल की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जो संवेदनशील क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। वर्ष 2002 में गठित यह वाहिनी अब तक सीमित और अस्थायी संसाधनों में कार्य कर रही है।उन्होंने बताया कि नई भूमि पर स्थायी भवन, आवासन, परेड मैदान और प्रशासनिक ढांचे का निर्माण न केवल वाहिनी की कार्यक्षमता बढ़ाएगा, बल्कि पुलिसकर्मियों के मनोबल को भी सुदृढ़ करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें