भागलपुर में दिनदहाड़े डकैती, डेढ़ लाख नगद और 9 लाख के जेवर की हुई डकैती
भागलपुर में दिनदहाड़े डकैती, डेढ़ लाख नगद और 9 लाख के जेवर की हुई डकैती
भागलपुर, 21 मार्च । जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के गुरुनानकपुरा कॉलोनी में मंगलवार को सेवानिवृत्त मार्केटिंग ऑफिसर सुभाष चंद्र झा के घर में डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है है।
दोपहर 12 बजे दिन में तीन डकैतों ने घर में प्रवेश किया और पहले उनकी पत्नी का मुंह दाबकर धमकाया कि अगर हल्ला करोगी तो तुम्हारे पति को गोली मार देंगे। उसके बाद उनके पति और महिला को डकैतों के द्वारा पीटा गया। उसके बाद डेढ़ लाख रुपए कैश और नौ लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। जाने के क्रम में डकैतों ने पति और पत्नी को बांध भी दिया था। वहीं डकैतों के जाने के बाद गृहस्वामी के द्वारा आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद लोगों ने थाने को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।





