मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

प्रतापनगर एरिया में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रतापनगर एरिया में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को मारी गोली

जोधपुर। शहर के प्रतापनगर एरिया में आज दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात हो गई। बदमाशों ने सरेराह एक युवक को गोली मारी दी। युवक को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थानाधिकारी भवानी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एडीसीपी (वेस्ट) रोशन मीणा ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर गोली का खोल मिला है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।घटना कमला नेहरू नगर के हुडको क्वार्टर चौराहे पर आज दोपहर करीब साढ़ तीन बजे हुई फायरिंग में चांदणा भाखर, शिव कॉलोनी निवासी आकाश राव घायल हो गया। बदमाशों ने उसके पैर पर गोली मारी है। उसे एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले कुछ साल से हुडको क्वार्टर चौराहे पर हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। चौराहे पर अवैध अतिक्रमण की भरमार है, जिससे आम वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें