मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

बेटियां समाज की शक्ति, संस्कार और संस्कृति की जीवंत प्रतीक हैं : सत्या शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेटियां समाज की शक्ति, संस्कार और संस्कृति की जीवंत प्रतीक हैं : सत्या शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति, संस्कार और संस्कृति की जीवंत प्रतीक हैं।सत्या शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बेटियां हमारे समाज की शक्ति, संस्कार और संस्कृति की जीवंत प्रतीक हैं। वे परिवार की उम्मीद, समाज की प्रेरणा और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।उन्होंने कहा कि उनका सम्मान, सशक्तिकरण और विकास ही सच्चे अर्थों में एक प्रगतिशील समाज की पहचान है। सबको मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि हर बालिका को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर मिले, ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सके और देश का नाम रोशन करे।उल्लेखनीय है कि, हर साल 11 अक्टूबर को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। यह दिन लड़कियों के अधिकारों, शिक्षा, समान अवसरों और सशक्तिकरण को समर्पित है। 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यह दिन तय किया ताकि समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच और समानता को बढ़ावा दिया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें