मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

दतिया में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई: 2 आरक्षक समेत 17 जुआरी गिरफ्तार, 2.80 लाख रुपये बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दतिया में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई: 2 आरक्षक समेत 17 जुआरी गिरफ्तार, 2.80 लाख रुपये बरामद

श्योपुर। मध्य प्रदेश के दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को भांडेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।भांडेर एसडीओपी पूनम चन्द यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खैरी माता मंदिर के सामने स्थित एक कोठी पर संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो पुलिस आरक्षक भी जुआ खेलते हुए पकड़े गए, जिन पर तत्काल विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में मौके से 2 लाख 80 हजार रुपये नकद, 6 ताश की गड्डियां और 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के पहुंचने पर मौके से वृजेंद्र कमरिया और अरुण यादव फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पुलिस विभाग के आरक्षक जयपाल पालिया और मुकेश यादव भी शामिल हैं। दोनों आरक्षकों के जुआ खेलते हुए पकड़े जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।जारी निलंबन आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान दोनों आरक्षकों को थाना गोंदन अटैच किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होना गंभीर अनुशासनहीनता है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।इस कार्रवाई को जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी और प्रभावी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें