मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

दस दिन पहले पहली पत्नी से हुआ था विवाद, फांसी के फंदे से लटक कर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज। जिले में ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र के होटल बस्ती निवासी जुनेद आलम के घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिले शव, की गुत्थी सुलझाने में पौआखाली पुलिस जुट गई हैं।मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ जब सूचना मिलते ही पौआखाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। लोगों का कहना है कि मृतक व्यक्ति अपने परिवार से एक ही आंगन में तकरीबन तीन वर्षों से अलग रह रहा था। जुनैद आलम पेशे से एक किसान थे। ये पौआखाली बाजार में सब्जी बेचने का काम करते थे। मृतक के बेटे कमरुल जमा ने बताया कि उनके पिता जुनैद आलम और मां आलिमा खातून का बीते कई सालों से मनमुटाव चल रहा था। जुनैद आलम ने दो शादी की थी। उन्हें पहली पत्नी से 10 बेटे व 3 बेटी है। दूसरी पत्नी से उन्हें एक बेटा है। जिस कारण आलिमा, जुनैद आलम से अलग रहती थी।जुनैद आलम की पहली पत्नी आलिमा खातून के साथ लगभग 10 दिन पहले विवाद हुआ था। इसी मनमुटाव के कारण जुनैद आलम ने सुसाइड कर लिया। घटना के बाद पौआखाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पौआखाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टि से लग रहा है कि फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें