मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

दरभंगा ने रेस्ट ऑफ सेन्ट्रल जॉन को 17 रनों से किया पराजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर,। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला

क्रिकेट संघ द्वारा सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय स्व०

रणधीर वर्मा अंतर जिला सुपर लीग अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार

को दरभंगा ने रेस्ट ऑफ सेन्ट्रल जॉन को 17 रनों से पराजित कर दिया। इसके

पूर्व दूसरे दिन के खेल में दरभंगा की टीम ने 90 ओवर में अपने 9 विकेट खोकर

350 रन का लक्ष्य खड़ा किया और 142 रन से बढ़त ले लिया।

बल्लेबाजी

में भाषवान ने 109 रन, अभिषेक ने 96 रन और जयशंकर ने नाबाद 50 रन का

योगदान दिया। रेस्ट ऑफ सेंट्रल जोन की ओर से गेंदबाजी में आर्यन ने 5 विकेट

सुमन ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी रेस्ट ऑफ सेन्ट्रल

जॉन कि टीम अपनी दूसरी पारी में 32.4 ओवर में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई

और 17 रनों से मैच हार गई। गेंदबाजी में दरभंगा की ओर से अनिकेत अमित राज

ने 7 विकेट और आरव झा ने तीन विकेट चटकाए। इस तरह दरभंगा ने मैच को जीत

लिया और 6 अंक हासिल किया।

मैच में अंपायरिंग की भूमिका में

बीडीसीए पैनल के अंपायर शुभम कुमार और आशुतोष सिंहा थे। बीसीए के द्वारा

नियुक्त स्कोरर शिवम कुमार और डिजिटल स्कोरर अंकित अमृत राज थे। अगला मैच

गुरुवार को रेस्ट ऑफ सेन्ट्रल जॉन बनाम रेस्ट ऑफ अंगिका जॉन के बीच खेला

जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें