मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

दरभंगा। जिले की पतौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गहनों की चोरी के मामले का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 573 ग्राम सोना, 22.65 किलो चांदी, 33,100 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद गहनों की पहचान (टीआई परेड) कराई जाएगी।दरअसल, 4 फरवरी 2024 को बबलू साह (सुहागन ज्वेलर्स, गायत्री चौक, उधरा) ने अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पतौर थाना कांड संख्या 85/25, दिनांक 31 अगस्त 2025 को बीएनएस की धारा 303(2)/334(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देश पर तकनीकी शाखा की मदद से एक विशेष टीम का गठन किया गया। लगातार छापेमारी के बाद टीम ने 7 आरोपियों को विभिन्न स्थानों से दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी1. अजय मुखिया, ग्राम कमलपुर, थाना बिरौल2. कृष्णकांत वर्मा उर्फ कन्हैया, ग्राम शिवनगर घाट, थाना घनश्यामपुर3. अजय साहू, ग्राम सुपौल बाजार, थाना बिरौल4. मदन मुखिया उर्फ बाबा, ग्राम कमलपुर, थाना बिरौल5. उमेश साहू, ग्राम सुपौल बाजार, थाना बिरौल6. श्रवण वर्मा, ग्राम रूपनगर, थाना बिरौल7. संजीत मुखिया, ग्राम बिरौलटीम में शामिल अधिकारीइस छापेमारी में पुलिस निरीक्षक (बहादुरपुर अंचल), पतौर, एपीएम और फेकला थाना अध्यक्ष, अनु.कर्ता पु.अ.नि. मनोज कुमार, सशस्त्र बल तथा तकनीकी टीम के धनंजय कुमार, राहुल कुमार और रामबाबू राय शामिल थे।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें