मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

दरभंगा : पति ने पत्नी और तीन बच्चों की लाठी-रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, खुद को भी किया घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दरभंगा : पति ने पत्नी और तीन बच्चों की लाठी-रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, खुद को भी किया घायल

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की पीट-पीटकर जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह पूरा मामला दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी इलाके का है, जहां एक सनकी युवक ने घरेलू विवाद में पत्नी सहित तीन बच्चों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक ने स्वयं को भी जख्मी कर लिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के दालकोला का रहने वाला संदीप दास अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दरभंगा के चंदन पट्टी के एक मुर्गा फॉर्म में काम करता है। बताया जाता है कि संदीप दास का पत्नी फूल कुमारी दास (30) से अक्सर झगड़ा होता था।

बताया गया कि मंगलवार की अहले सुबह भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और चंदन ने गुस्से में आकर डंडा, रॉड आदि से पीट-पीटकर पत्नी और तीनों बच्चों को अधमरा कर दिया। इसमें पत्नी और दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे की डीएमसीएच में मौत हो गई।

इस घटना के बाद संदीप ने खुद को भी मारने की कोशिश की। उसे घायल अवस्था में दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पतोर के थाना प्रभारी चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। विवाद के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें