मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के तीन जिलों

दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव,

नारायणपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में एक जून से

लेकर 15 जुलाई तक 267.7 मिमी पानी गिरा है जबकि 368.4 मिमी पानी गिर जाना

था। इस प्रकार प्रदेश में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम

विभाग के अनुसार बुधवार से बस्तर क्षेत्र में बारिश में और बढ़ोतरी होगी,

साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार हैं।

मौसम विज्ञानी

एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की

खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी तटीय ओडिसा के ऊपर बना हुआ है। इसके

साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है।

इसके प्रभाव से प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश

होगी। वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है। एक निम्न दाब का

क्षेत्र 19 जुलाई को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना

है।रायपुर में पिछले 24 घंटे में 14.3 मिमी पानी गिरा। रायपुर में अब तक

223.3 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य से 30 फीसदी कम है। एक निम्न दाब का

क्षेत्र 19 जुलाई को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना

है।रायपुर में पिछले 24 घंटे में 14.3 मिमी पानी गिरा। रायपुर में अब तक

223.3 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य से 30 फीसदी कम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें