मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

नालंदा में दिनदहाड़े एसबीआई सीएसपी में डकैती जैसी वारदात, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नालंदा में दिनदहाड़े एसबीआई सीएसपी में डकैती जैसी वारदात, पुलिस जांच में जुटी

नालंदा, बिहारशरीफ । नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में बुधवार की दोपहर चार हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

लुटेरों ने पिस्टल के बल पर सीएसपी संचालक संदीप पटेल को बंधक बना लिया और काउंटर पर रखे पांच हजार रुपये नगदी तथा एक लैपटॉप लूटकर फरार हो गए।

घटना से इलाके में दहशत फैल गई। चंडी थाना क्षेत्र के पीनीपर गांव निवासी संचालक संदीप पटेल ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे वह बैंकिंग कार्य कर रहे थे। उसी दौरान चेहरे पर गमछा और सिर पर टोपी पहने चार युवक केंद्र में घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाशों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना से पहले केंद्र में 1.39 लाख रुपये जमा और 1.11 लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी, लेकिन बदमाश काउंटर पर रखे केवल पांच हजार रुपये और लैपटॉप ही ले जा सके।

उल्लेखनीय है कि इसी सीएसपी में सितंबर 2025 में भी 2.60 लाख रुपये की लूट हुई थी।

थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें