मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर डकैती, परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा लाखों का माल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर डकैती, परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा लाखों का माल

अलवर। शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। शनिवार सुबह करीब 6 बजे शालीमार नगर में जीएसटी विभाग के एक असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घर में रखे करीब 20 तोला सोने के आभूषण, नकदी तथा अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे घर का निरीक्षण किया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बदमाशों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी और सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया।पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि बदमाश हथियारों के साथ घर में घुसे। फिर उन्हें और उनकी पत्नी उर्मिला व बेटे को एक कमरे में बंधक बनाकर अलमारी व लॉकर खंगाले। विरोध करने पर बेटे से मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित आराम से मौके से फरार हो गए। आरोपित तीन थे, उनके पास देसी कट्टा था।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस की कई टीम घटना को सुलझाने में लगी हुई है। सदर थानाधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपिताें की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जाँच में जुटी हुई है। दिन दहाड़े हुई इस घटना ने शहर में डर का माहौल कर दिया है। हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें