मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

डाबरी पुलिस ने 24 घंटे में लुटेरे को किया गिरफ्तार; चाकू, स्कूटी और नकद बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
डाबरी पुलिस ने 24 घंटे में लुटेरे को किया गिरफ्तार; चाकू, स्कूटी और नकद बरामद

नई दिल्ली। द्वारका जिले की डाबरी पुलिस ने एक लूट के मामले को बेहद तेजी से सुलझाते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से दो अवैध चाकू, एक स्कूटी, एक मोबाइल फोन और 2100 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई को स्थानीय और गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अब्दुल तौकीर उर्फ अब्दुल तौफिक के रूप में हुई है, जो पहले भी लूट, स्नैचिंग, चोरी और एनडीपीएस एक्ट जैसे कई मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से थाना डाबरी और पूरे द्वारका जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने सोमवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि जेजे कॉलोनी बिंदापुर का रहने वाला शिकायतकर्ता रूपेश कुमार (उम्र 18 साल) 1 मार्च को सुबह करीब 4:30 बजे अपने दोस्त आफताब अंसारी के साथ उसकी स्कूटी पर घर लौट रहा था। जब वे देशराज के ऑफिस के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा एक युवक अचानक उनके सामने आ गया। आरोपी ने चाकू से दोनों को डराया और हमला कर दिया। इसके बाद उसने जबरन रूपेश का मोबाइल फोन और उसके दोस्त आफताब अंसारी से करीब 3000 रुपये छीन लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आफताब की स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद शिकायतकर्ता के बयान पर थाना डाबरी में एफआईआर नंबर 145/26 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डाबरी की एक विशेष टीम तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने सबसे पहले घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित से पूरी जानकारी ली। इसके बाद आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की पहचान से जुड़ा अहम सुराग मिला।

साथ ही पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया ताकि आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिल सके।

अगले ही दिन यानी 2 मार्च को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अब्दुल तौकीर बिंदापुर के हरिजन कॉलोनी इलाके में अपने दोस्त सौरभ उर्फ गोल्डी के घर पर छिपा हुआ है। इस सूचना को तुरंत थाना प्रभारी के साथ साझा किया गया और एक टीम का गठन किया गया। टीम में हेड कांस्टेबल विकास, हेड कांस्टेबल बचू सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल सतीश शामिल थे। पुलिस टीम गुप्त सूचना देने वाले के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो अवैध चाकू, 2100 रुपये नकद, एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे और शराब का आदी है और अपनी इस लत को पूरा करने के लिए वह लूट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देता है। उसने यह भी बताया कि लूट के बाकी पैसे उसने शराब पर खर्च कर दिए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और उसके खिलाफ लूट, स्नैचिंग, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें