मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

दबंगों ने किसान की लूट ली फसल, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। जिले में औद्योगिक थाना पुलिस की मदद से कुछ दबंग लोग किसान की जमीन पर अपना कब्ज़ा जमा रहे हैं। इतना ही नहीं किसान की फसल पुलिस के सामने ही लूट रहे हैं।मामला बरारी निवासी किसान गणेश यादव से जुड़ा है। उन्होंने बताया की बिक्रमशिला सेतु के समीप उनकी 70 बीघा रैयती जमीन है। जिसके सारे दस्तावेज उनके पास हैं। गणेश यादव ने बताया की दबंगो की शिकायत लेकर जब वो आद्योगिक थानाध्यक्ष मुरलीधर शाह के पास गए तो थाना थानाध्यक्ष ने आरोपियों से सांठ गांठ कर उनकी ही पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित किसान ने घटना की शिकायत एसएसपी, डीआईजी और मुख्यमंत्री से की। लेकिन अबतक कोई करवाई नहीं की गयी।गणेश यादव ने बताया की पुलिस ने उन्हें अपने ही जमीन पर जाने से रोक दिया गया है। खेत में लगायी गयी फसलों को पुलिस की मदद से अपराधी लूट रहे हैं। गणेश यादव ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अपने परिवार के साथ डीएम कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ जायेंगे। गणेश यादव ने भागलपुर एसएसपी से मामले में संज्ञान लेकर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी करवाई करने और उन्हें अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें