पटना में सिलेंडर ब्लास्ट, सात लोग झुलसे तीन की हालत गंभीर
पटना में सिलेंडर ब्लास्ट, सात लोग झुलसे
तीन की हालत गंभीर
पटना : बेऊर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके में गुरुवार की रात खाना बनाने के दौरान एक घर में भीषण आग लगी।इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. एक ही परिवार के 7 से ज्यादा लोग हादसे के शिकार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी देर से गैस का रिसाव हो रहा था। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। रसोई गैस लीक होने के कारण ही इतना बड़ा हादसा हुआ।घायलों को इलाज के दौरान पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।बताया जा रहा है कि हादसे के सात लोग शिकार हुए हैं जिनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची ।अचानक खाना बनाने के दौरान एक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि काफी प्रयास के बावजूद भी आग नहीं बुझी। इस दौरान वहां रखे गए सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट इतना भयावह था कि आसपास रखे सामान के परखच्चे उड़ गए।





