मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, दो बच्चे समेत 4 लोग झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के जुआफर गांव में घरेलू गैस सिलेंडर में हुए रिसाव से घर में आग लग गई। जो देखते देखते भयानक रुप ले लिया।वही इस घटना में गृहस्वामी उनकी पत्नी और दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी व स्थानीय ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया,जहां सभी इलाजरत है।घटना के सबंध में बताया गया कि बीती रात जुआफर गांव के गिरधारी प्रसाद की पत्नी रेखा देवी किचेन में खाना बना रही थी। उनका बेटा शिवम और सत्यम अपनी मां के पास ही था।इसी दौरान गैस लीक होने के बाद सिलेंडर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग किचेन समेत पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। गृहिणी रेखा देवी एक बच्चे को लेकर किसी तरह घर से निकली भागी,जबकि उसका एक बेटा सत्यम घर में ही फंस गया। उसके बाद गिरधारी प्रसाद अपने बेटे को बचाने के लिए घर में घुसे। जिसमे गिरधारी प्रसाद और उनके बेटे बुरी तरह झुलस गए। जबकि उनकी पत्नी और एक बच्चा भी मामूली रूप से झुलस गये। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर तो काबू पाया गया,लेकिन तब तक घर में रखे सामान जलकर राख हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें