मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर में फटा सिलेंडर, पिता पुत्र की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भागलपुर में फटा सिलेंडर, पिता पुत्र की मौत

भागलपुर। जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक मोहल्ले में घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट होने से पिता और पुत्र की मौत मौके पर ही हो गई है।घटना सोमवार सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। घटना खरमनचक स्थित नागरमल मॉल के ठीक सामने एक रेस्टोरेंट में हुई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है।ब्लास्ट की वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में स्पष्ट है कि पहले शॉर्ट सर्किट से आग लगी। कुछ देर में ही आग ने भयावह रूप ले लिया। उसके बाद गेट खोलकर आग बुझाने पिता और पुत्र जब गेट के करीब पहुंचा तो घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।घटना में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान मायागंज अस्पताल में हो गई। मरने वाले की पहचान खरमनचक निवासी किशन कुमार झुनझुनवाला और उसके पुत्र कन्हैया कुमार उर्फ प्रसून झुनझुनवाला के रूप में की गई है।उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जोगसर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। सुबह टहलने निकले लोगों ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट होने के वजह से घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि हादसे में आसपास के घरों में दरार आई है। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर तक इलाके में सुनी गई।हालांकि समय रहते पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचा दिया था। लेकिन घायल की जान नहीं बच सकी। इधर घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें