मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण-पूर्व बिहार में दिखेगा चक्रवाती तूफान डाना का असर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दक्षिण-पूर्व बिहार में दिखेगा चक्रवाती तूफान डाना का असर

पटना।बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे चक्रवाती तूफान डाना की वजह से पूर्वी बिहार समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस तूफान का असर बिहार का असर बंगाल से नजदीक बिहार के जिले में दिखेगा। कुल 12 जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा, जिनमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज प्रमुख रुप से रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चक्रवात ‘डाना’ 25 अक्टूबर की सुबह पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराएगा। ओडिशा में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर से हवा की गति में बढ़ोतरी होगी। शाम तक यह पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंच सकता है। 26 अक्टूबर से मौसम साफ होने लगेगा।पटना आईएमडी के अनुसार, तूफान का असर पूर्णिया में आज से ही देखने को मिलने लगेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ मेघ गर्जन और तेज हवा चलेगी। मौसम विभाग ने तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें और आपदा प्रबंधन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा और आने वाले दिनों में ठंडक में इजाफा होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें