मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

छात्राओं को पुलिस ने दिया आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छात्राओं को पुलिस ने दिया आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

जयपुर। पुलिस और युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्सी में छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता एवं क्षमता-विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के अंतर्गत यह पहल युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।यह कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कम्युनिटी पुलिसिंग सुनीता मीणा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें छात्राओं को मुख्य रूप से आत्मरक्षा की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। ताकि वे वास्तविक परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा कर सकें। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की मास्टर ट्रेनर लाजवंती सुशीला व अन्य ने विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रभावशाली डेमो प्रस्तुत किया, जिसकी छात्राओं ने सराहना की।प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को राजकॉप सिटीजन एप्प और विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों, सुरक्षा उपायों और अपने अधिकारों के संरक्षण के विषय में भी गहनता से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का एक प्रमुख हिस्सा साइबर सुरक्षा पर केंद्रित रहा। जहां छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, स्टॉकिंग और साइबर बुलिंग जैसी बढ़ती चुनौतियों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।इस पहल को छात्राओं ने बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि ऐसे प्रशिक्षण से उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है और वे अब पहले से कहीं अधिक जागरूक एवं सशक्त महसूस करती हैं। राजस्थान पुलिस की यह कम्युनिटी पुलिसिंग पहल युवाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित, जागरूक एवं सक्षम नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें