मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उड़ाए ₹1.41 लाख, पुलिस ने बचाए ₹70 हजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उड़ाए ₹1.41 लाख, पुलिस ने बचाए ₹70 हजार

जोधपुर,। जोधपुर ग्रामीण की साइबर सैल ने धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति को 70 हजार 600 रूपये रिफंड कराए है। शातिर ने एपीके लिंक भेज कर परिवादी का मोबाइल हैक कर दिया और फिर बैंक खाते से राशि को निकाल लिया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि साइबर सैल, जोधपुर ग्रामीण द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर 70,600 होल्ड करवा दिए। मामला बोरूंदा पुलिस थाने का है।

बोरूंदा निवासी ओमप्रकाश को फ्रॉडस्टर द्वारा मोबाइल पर एपीके लिंक भेजा गया। एपीके लिंक क्लिक करने पर परिवादी का मोबाइल हैक कर मोबाईल का एक्सेस फ्रॉडस्टर द्वारा ले लिया गया तथा परिवादी के बैंक खाते से 1,41,600 रुपये की ठगी कर ली गई।

परिवादी ने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये साइबर सैल, जोधपुर ग्रामीण द्वारा संबंधित बैंको के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर 70,600 रूपये होल्ड करवा दिए, जिन्हें पुलिस थाना बोरून्दा द्वारा जरिये कोर्ट ऑर्डर से वापिस परिवादी को रिफण्ड करवाने में सफलता प्राप्त की हैं।

कार्रवाई में उपधीक्षक अचलदान, एसआई जेठूदान साइबर सैल के निकट सुपरविजन में साइबर सैल, जोधपुर ग्रामीण में कार्यरत कांस्टेबल पुखराज व दयालसिंह द्वारा 1930 के जरिए साइबर पुलिस पोर्टल पर दर्ज परिवादी की शिकायत पर नोडल अधिकारियों से संपर्क साधा गया। कांस्टेबल गौतम खदाव द्वारा जरिये कोर्ट ऑर्डर करवा कर वापिस परिवादी को रिफण्ड करवाने में सफलता प्राप्त की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें