मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

ऑनलाइन शादी कार्ड के नाम पर की जा रही है साइबर ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑनलाइन शादी कार्ड के नाम पर की जा रही है साइबर ठगी

जयपुर। वेडिंग सीजन में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। व्हाट्सएप पर डिजिटल शादी के निमंत्रण भेजकर लोगों के मोबाइल और बैंक खातों को निशाना बनाया जा रहा है। इसे लेकर राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने विस्तृत एडवाइजरी जारी कर आमजन को सतर्क रहने की अपील की है।डीआईजी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि जालसाज शादी के कार्ड के नाम पर खतरनाक लिंक और फाइल भेजते हैं, जो मोबाइल में पहुंचते ही निजी जानकारी चुरा लेते हैं और बैंक खाते तक खाली कर सकते हैं।साइबर अपराधी ‘Marriage.apk’ नाम की फाइल भेजकर मोबाइल का पूरा कंट्रोल हासिल कर लेते हैं और ओटीपी चुरा लेते हैं। दूसरे तरीके में bit-ly जैसे लिंक भेजकर फिशिंग के जरिए बैंक डिटेल्स हासिल की जाती हैं या जासूसी सॉफ्टवेयर डाउनलोड कराया जाता है। तीसरे तरीके में हैक किए गए परिचित के अकाउंट से मैसेज भेजकर भावनात्मक दबाव बनाया जाता है, जिससे लोग बिना सोचे लिंक खोल देते हैं।पुलिस ने सलाह दी है कि .apk फाइल को कभी डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। फोन में Google Play Protect को सक्रिय रखें। किसी परिचित के नाम से संदिग्ध लिंक या कार्ड मिलने पर पहले फोन कर पुष्टि करें। साथ ही bit-ly या tinyurl जैसे छोटे लिंक पर क्लिक करने से बचें।ऐसी किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर हेल्पडेस्क 9256001930/9257510100, ऑनलाइन पोर्टल cybercrime.gov.in या नजदीकी पुलिस/साइबर थाने में संपर्क करने की अपील की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें