मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में पकड़े गये साइबर फ्रॉड गिरोह का पाक और खाड़ी देश में निकला कनेक्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण । जिले में पकड़े गये साइबर फ्राॅड गिरोह के

सदस्यों का जाल भारत के बिहार, यूपी, केरल, बैंगलोर, कोलकाता के साथ

पाकिस्तान के कराची और खाड़ी देशों तक में फैला हुआ था।यह लोगो को सस्ते

दामों में मोबाइल देने का लालच देकर पैसे मंगवा कर उनको चूना लगाते थे।इस

तरह इनलोगो ने बीते एक साल में करोड़ों रुपए का फ्रॉड किया है।

एसपी

कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के एक सदस्य और लूट कांड

का वांछित भूषण राम पाकिस्तान के कराची में इंस्टाग्राम के माध्यम से

लगातार संपर्क में था। जांच के दौरान पाया गया कि भूषण ने केरल के एक्सिस

बैंक में एक करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। इसके साथ ही कई अन्य बैंको

के खाते में भी इसने पैसे का ट्रांजेक्शन किया गया है।उसके मोबाइल से एक

डिकोडिंग मिला है जिसमें अरबी भाषा में संदेश पाया गया है कि जिसमे कहा गया

है कि तुमको पैसा नहीं कमाना है, कोई बात नहीं, मजदूरी करो जब जरूरत हो तो

हम से बात कर लेना।

भूषण ने ही धीरे धीरे अन्य लोगो को इस फ्राॅड

गिरोह से जोड़ा,जिनके खाते में ग्राहकों से फ्रॉड का पैसा मंगवाया जाता था।

फिर कमीशन काटकर शेष पैसे अपने आका के निर्देश पर दूसरे खाते में भेज देता

था। इस काम के लिए उसे अलग से पैसा मिलता था।

एसपी ने बताया कि

फाइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा होने के बाद अन्य जांच एजेंसी को इसकी जानकारी

दी गई है। ताकि जांच को आगे बढायी जा सके। इसके साथ ही इन फ्राॅड गिरोह के

चिह्रित 30 खाते को फ्रीज करने के लिए बैंक को पत्राचार किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें