मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ : दुर्ग पुलिस ने 27 म्युल अकाउंट से सायबर फ्रॉड करने वाले आठ आरोपितों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ : दुर्ग पुलिस ने 27 म्युल अकाउंट से सायबर फ्रॉड करने वाले आठ आरोपितों को किया गिरफ्तार

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने सायबर फ्रॉड के मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है । इन सभी आरोपितों ने सुपेला के बंधन बैंक के ब्रांच में खाता खोलकर अपने अकाउंट को म्युल अकाउंट बनाकर किराए पर दे दिया था। सभी दुर्ग जिले के भिलाई के ख़ुर्शीपार, सुपेला, सेक्टर 4 और दुर्ग के निवासी है। सुपेला थाना और एसीसी यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में बंधन बैंक के नेहरू नगर शाखा के 27 खातों के जारी एक करोड़ 20 लाख 579 के अवैध लेनदेन का खुलासा किया है। भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने आज जानकारी दी है कि यह गिरफ्तारी बुधवार को की गई है।जिला पुलिस अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक माह पहले भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से म्युल अकाउंट होने का अलर्ट आया, जिसमें सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त की गई राशि को इन खातों में जमा कराया गया था। अलर्ट आने पर दुर्ग पुलिस ने साइबर फ्रॉड से संबंधित सभी खातों को होल्ड पर रखवाकर खाता धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया है।27 म्युल अकाउंट धारकों में सुपेला के रावणभाटा निवासी रनजीत महानंद, ख़ुर्शीपार निवासी प्रमिला जंघेल, सेक्टर 32 निवासी के आकाश राव, रिसाली सेक्टर निवासी विपिन कुमार सिरसाम, सेक्टर 5 निवासी मानवी बेरी, जुनवानी निवासी आशीष गुप्ता, पिंकी कुर्रे कोहका, सुपेला निवासी रमाकान्त बंसोड़ को गिरफ्तार किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें