मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

अस्पताल में इलाज के नाम पर ठगी करने वाला साइबर आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अस्पताल में इलाज के नाम पर ठगी करने वाला साइबर आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

जोधपुर। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने एक साइबर फ्रॉड के केस में एक आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गत साल सितंबर में फ्रॉड का केस दर्ज हुआ था। एक मिठाई की दुकान में काम करने वाले युवक से यह ठगी हुई थी।उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि नई सडक़ पर एक मिठाई की दुकान में काम करने वाले अनोप सामंता की तरफ से गत 23 सितंबर को रिपोर्ट दी गई थी। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसके पास में किसी शख्स ने दोस्त बनकर कॉल किया और मां के इलाज के नाम पर खाते में 40 हजार के आसपास रकम को डलवा दिया था। मगर बाद में पता लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है। थानाधिकारी खोजा ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की गई। इस पर अब एक आरोपी मध्यप्रदेश के अन्नासागर गोविंदपुरा भोपाल निवासी आकाश पुत्र दिनेश बलाई को गिरफ्तार कर लाया गया है। अब तक जांच में पता लगा कि उसके खाते में उक्त रकम ट्रांसफर हुई थी। साइबर ठगी के इस प्रकरण में और कौन कौन शामिल है इसका पता लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें