मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

सीडब्ल्यूजी 2026: विमेंस डिस्कस थ्रो में सीमा का ब्रॉन्ज, निधि चौथे स्थान पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीडब्ल्यूजी 2026: विमेंस डिस्कस थ्रो में सीमा का ब्रॉन्ज, निधि चौथे स्थान पर

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में आयोजित विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरमन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, जबकि निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं। जमैका की सामंथा हॉल ने खिताब अपने नाम किया। वहीं, कनाडा की जूलिया टंक्स ने सिल्वर जीता।

सीमा कालीरमन ने 58.65 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यह दूरी तय कर पोडियम पर जगह बनाई। इससे पहले सीमा ने अपने दूसरे प्रयास में 57.32 मीटर की दूरी तय की थी।

वहीं, जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ गोल्ड जीता।

उन्होंने दूसरे प्रयास में 59.27 मीटर थ्रो किया। इसके बाद चौथे प्रयास में 60.95 मीटर और पांचवें प्रयास में 61.66 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय की।

कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर के सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने पहले प्रयास में 58.21 मीटर की दूरी तय की। इसके बाद अगले प्रयास में 60.67 मीटर तय किया।

अपने चौथे प्रयास में जूलिया ने 55.96 मीटर की दूरी तय की।

भारत की निधि रानी 57.10 मीटर के चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने तीसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, लेकिन पदक से चूक गईं। निधी के सभी 6 प्रयास वैलिड थे, जिसमें उन्होंने क्रमश: 53.19 मीटर, 55.67 मीटर, 57.10 मीटर, 55.07 मीटर, 53.82 मीटर, 53.82 मीटर और 55.39 मीटर की दूरी तय की।

इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना 17वां मेडल हासिल कर लिया है।

भारत 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली में फिलहाल 10वें पायदान पर है।

भारत को एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में 2 गोल्ड 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुए। वहीं, वेटलिफ्टिंग में 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता। पैरा पावरलिफ्टिंग में देश को 1 ब्रॉन्ज मेडल हाथ लगा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें