मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

सीडब्ल्यूजी 2026: सिल्वर-ब्रॉन्ज के बावजूद मेडल टैली में भारत दो स्थान फिसला, ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर कायम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीडब्ल्यूजी 2026: सिल्वर-ब्रॉन्ज के बावजूद मेडल टैली में भारत दो स्थान फिसला, ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर कायम

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आठवां दिन भारत के लिए अच्छा रहा। देश की झोली में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आया। हालांकि, दो मेडल जीतने के बावजूद मेडल टैली में भारत को दो पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब भारत के कुल 17 मेडल हो गए हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। हालांकि, मेडल टैली में भारत आठवें स्थान से खिसकर अब 10वें नंबर पर आ गया है। आठवें दिन भारत को पहला मेडल वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने दिलाया। उन्होंने 110 प्लस किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 388 किलो का वजन उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

लवप्रीत गोल्ड लाने से महज एक किलोग्राम से चूक गए।

वहीं, विमेंस डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा कालीरमन ने देश को आठवें दिन का दूसरा मेडल ब्रॉन्ज के रूप में दिलाया। उन्होंने 58.65 का बेस्ट थ्रो फेंकने के साथ ही भारत को इस इवेंट का चौथा ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया। मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत आठवें दिन भी बरकरार रही। ऑस्ट्रेलिया के कुल मेडल की संख्या अब 110 हो गई है, जिसमें 51 गोल्ड, 24 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

इंग्लैंड 15 गोल्ड, 30 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। कनाडा को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। 15 गोल्ड समेत कुल 45 मेडल के साथ कनाडा अब तीसरे नंबर पर आ गया है। हालांकि, मेजबान स्कॉटलैंड 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नंबर पर बना हुआ है।

नाइजीरिया कुल 15 मेडल (8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज) के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है।

वहीं, साउथ अफ्रीका 6 गोल्ड समेत कुल 23 मेडल के साथ छठे नंबर पर मौजूद है। मलेशिया 12 मेडल लेकर सातवें और न्यूजीलैंड 5 गोल्ड समेत 21 मेडल के साथ आठवें नंबर पर है। भारत से ठीक ऊपर जमैका है, जो अब तक 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें