मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

सीडब्ल्यूजी 2026: अरुंधति का दमदार पंच, महिला 70 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीडब्ल्यूजी 2026: अरुंधति का दमदार पंच, महिला 70 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को महिला बॉक्सर साक्षी के बाद अरुंधति चौधरी (70 किलोग्राम वर्ग) ने भी देश के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया। एसईसी हॉल-5 में अरुंधति ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 के विभाजित फैसले से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर दिया है।

राजस्थान से कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुंचने वाली पहली महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी को पहले राउंड में पांच में से तीन जजों ने 10-10 अंक दिए, जबकि दूसरे राउंड में उन्हें चार जजों से पूरे अंक मिले। इस राउंड में न्यूजीलैंड की मुक्केबाज हेंडरसन को वॉर्निंग के चलते एक अंक गंवाना पड़ा। तीसरे राउंड में तीन जजों ने अरुंधति के पक्ष में अपना फैसला दिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग फॉर्मेट के तहत सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है। इस जीत के साथ अरुंधति चौधरी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब उनका लक्ष्य फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए गोल्ड मेडल की दौड़ को आगे बढ़ाना होगा।

अरुंधति चौधरी ऐसी पांचवीं भारतीय हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। उनसे पहले प्रीति, प्रिया, जादुमनी सिंह और साक्षी ने भी अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में अंतिम चार में जगह बनाई है।

प्रिया ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की नियाम मिशेल को प्वाइंट्स के आधार पर 4-1 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई, जबकि प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के मुकाबले में नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इसके बाद मंगलवार देर रात जादुमनी सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा क्वार्टरफाइनल मुकाबले में म्वाले म्वेंगो को 5-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बुधवार को अरुंधि से पहले, महिला 51 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में साक्षी ने नॉर्दन आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें